संता ( बंता से ): चल रेस लगाते हैं , जो हारेगा वह 1,000 रुपये देगा। बंता : ठीक है , लेकिन मुझे रास्ता नहीं पता। संता : बस , तू मेरे पीछे पीछे रहना। बंता : शुक्रिया , यह ठीक रहेगा।
एक कपल पार्क के कोने में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा हुआ था। एक बुजुर्ग उधर से गुजरे। कपल को देखकर लड़के से वह बोले - बेटा , क्या यही हमारी संस्कृति है ? लड़का बोला - जी नहीं , यह पड़ोस के मोहल्ले की निष्ठा है।
होटल में दो बैरे बात कर रहे थे : '12 नंबर कमरे में रहने वाले साहब कल रात बुरी तरह जख्मी हो गए। ' ' क्यों क्या हुआ ?' ' होना क्या था , रात खूब पीकर उन्होंने स्वीमिंग पूल में छलांग लगा दी। ' ' क्या पूल में पानी नहीं था ?' ' नहीं , जहां छलांग लगाई , वहां स्वीमिंग पूल नहीं था। '
बंता : हमारे बुजुर्ग अब हमारे बारे में क्या सोचते होंगे ? संता : जब मैं स्वर्ग जाऊँगा तो पूछ के बताऊंगा ! बंता : अगर वो स्वर्ग में न हुये तो ? संता : तो नरक में तुम पूछ कर बता देना !
संता : मैंने आपको ख़त लिखा था फिर भी आप शादी में क्यों नहीं आये ? बंता : मुझे ख़त नहीं मिला ! संता : तो मैंने लिखा तो था कि ख़त मिले या न मिले आना ज़रूर !
फ्लाइट में एक बच्चे ने 3 सिक्के निगल लिये , माँ चिल्लाई '' कोई मेरे बच्चो को बचाअो '' तभी एक लड़का दौड़ कर आया | अौर बच्चे को आड़ा तिरछा , ठोंक पीट कर पैसे निकाल दिये । माँ - thank you क्या आप डाक्टर है ? लड़का - नहीं जी , बैंक में लोन रिकवरी एजेंट हूँ |
संता पाजी की नई - नई शादी हुई , नई नवेली दुल्हन रात को संता से शिकायत करती है प्रीतो - सुनो जी इस खिड़की पे पर्दे लगवा दो । संता - क्यों ? प्रीतो - वो पड़ोसी मुझे बार - बार देखता रहता है। संता - तो एक बार उसे ठीक से देख लेने दो , तो खुद ही पर्दे लगवा लेगा ॥
मोनू गर्लफ्रेंड के साथ डिनर पर गया । मोनू ने गिलास में घूम रहे कीडे को मार दिया । यह देख गर्लफ्रेंड चिल्लाई , कितने निर्दयी हो। मैं तो इतनी सैंसटिव हूँ कि एक चींटी भी मुझसेे मर जाये तो बड़ा दुःख होता है। तभी वेटर आ गया । वेटर - मैडम आर्डर ? गर्लफ्रेंड - भैया एक चिकन ले आओ ॥
बैंक मे नव - नियुक्त कैशियर से बैंक मैनेजर ने पूछा - पैकेट और बंडल में क्या फर्क होता है ? जानते हो ? नया कैशियर - जी सर ! पैकेट सिगरेट का होता है , और बंडल बीड़ी का ॥ कैशियर बिहार टाॅपर बताया जा रहा है ॥
बाॅस - कर्मचारी से , बताओ हम दोनों में से बेवकूफ कौन है ? कर्मचारी - पहले थोड़ा सोचा , फिर बोला - बाॅस मैं अच्छी तरह से जानता हूं। की आप किसी बेवकूफ को जाॅब नहीं देते हो॥